हम क्या करते हैं?

हम ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और दक्षिण अमेरिका के प्रोटीन एवं अन्य कृषि उत्पादों की बिक्री को पेचीदा अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में उच्चतम स्तर तक पहुंचाते हैं। दूसरे शब्दों में: हम सही गोश्त को सही समय पर सही बाजार में रखते हैं ताकि सही परिणाम मिलें।

हमारे कारोबार के चार अंग हैं:

  • कृषि सम्बन्धी व्यापार: हम बीफ, बछड़े, मेमने, भेड़, बकरी, सुअर के मांस, उनके आंतरिक अंगों और अन्य कृषि उत्पादों का व्यापार करते हैं;
  • प्रसंस्करण: हम पशुओं को खरीदते हैं और तट से दूर अंतर्राष्ट्रीय खरीददारों के लिए उनका प्रसंस्करण करते हैं;
  • आपूर्ति श्रृंखला: हम वैश्विक बाजारों के लिए ऑस्ट्रेलिया में आपूर्ति श्रृंखलाओं (सप्लाई चेन) का प्रबंधन करते हैं;
  • सलाह: हम वैश्विक रणनीति के बारे में सूक्ष्म जानकारी मुहैया कराते हैं।